जोन में दस जिले, लखनऊ के बाद लखीमपुर पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण: एडीजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। अपर पुलिस महानिदेशक बनने के बाद पहली लखीमपुर पहुंचे पियूष मोर्डिया ने कहा कि लखनऊ जोन में दस जिले हैं, जिनमें लखनऊ के बाद लखीमपुर खीरी की बड़ी मार्केट है। पर्यटन के लिहाज से जिला बेहद महत्वपूर्ण है। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। अवैधानिक कार्य किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। नमाज हो, देवी जागरण या रामायण सार्वजनिक स्थल पर किसी को इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। पुलिस इसको लेकर लोगों को जागरूक करें।

एडीजी पियूष मोर्डिया ने कहा एसपी टेंट हाउस, डीजे संचालकों, बैंड वालों और मैरिज हाल संचालकों के साथ बैठक करें। उन्हें अवगत कराएं कि सड़क पर टेंट नहीं लगेगा। साउंड की आवाज कार्यक्रम स्थल के बाहर न जाए। रात 10 बजे के बाद साउंड न बजे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें। अतिक्रमण चाहे आवाज की हो या फिर सड़क पर फैले सामान का। इसे भी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैधानिक कार्य की हर दशा में सख्त कार्रवाई होगी। लखनऊ के बाद लखीमपुर खीरी जिले का बड़ा क्षेत्रफल है। पर्यटन के लिहाज से भी यह जिला काफी महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड के बाद यही इलाका है, जहां पर्यटन के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। 

उन्होंने कहा खीरी जिले का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है। इस जिले की सीमाएं इंडो-नेपाल बार्डर से जुड़ी हैं और खुली सीमा होने के कारण यह जिला काफी संवेदनशील है। ‌उन्होंने कहा कि एसएसबी के साथ पुलिस का तालमेल बढ़िया है।‌ भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाए। पुलिस का उद्देश्य है कि कहीं भी संदिग्ध गतिविधियां संचालित न हो। इसके लिए हमेशा पुलिस को चेकिंग अभियान चलाते रहना चाहिए।

शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एसपी दफ्तर पहुंचे एडीजी पियूष मोर्डिया ने एसपी दफ्तर के सभी पटलों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद अभिलेखों का रखरखाव और साफ-सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने व्यापारियों के साथ भी बैठक की और पुलिस से मिलने वाले सहयोग की जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि देश के संविधान के विपरीत अगर कहीं पर कोई गतिविधि संचालित हो रही है पुलिस आवश्यक कार्यवाही करेगी।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: अवैध संबंधों में की गई थी जाबिर की हत्या, खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस  

 

संबंधित समाचार