लखनऊ: जितनी अच्छी उत्पाद की रेटिंग होगी, उतनी बिजली कम खर्च होगी- संजय गुप्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। यूपी नेडा के तत्वाधान में शनिवार को हजरतगंज स्थित होटल सिलवेट में ऊर्जा संरक्षण तथा स्टैंडर्ड एवं लेबलिंग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन यूपी नेडा की सचिव नीलम, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के इलेक्ट्रॉनिक ईकाई  के अध्यक्ष आनंद रस्तोगी, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सोलर ईकाई के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, यूपी नेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी खुर्शीद फारुख भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यूपी नेडा की सचिव नीलम ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण की बेचैनी सभी में होनी चाहिए तभी ऊर्जा का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने आगे कहा कि स्टार रेटिंग वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की जानकारी ग्राहकों को दें और उन्हें अच्छी रेटिंग वाले उत्पादों को खरीदने के लिए जागरूक करें।

वहीं संजय गुप्ता ने कहा कि जितनी अच्छी उत्पाद की रेटिंग होगी उतनी बिजली की बचत होगी। कार्यशाला में राज वर्मा द्वारा बताया गया की अब व्यापारी एवं ग्राहक ऐप के माध्यम से स्टार रेटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी उत्पादों के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने जानकारी देते हो बताया कि सीलिंग फैन भी स्टार लेबल से आएंगे और जल्द ही सोलर पैनल भी स्टार रेटिंग के बारे में आएंगे, इसका भी नियम बन रहा है।

यह भी पढ़ें- BBD University : बीबीडी विश्वविद्यालय की बीमार हुईं छात्राओं के मामले की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग

संबंधित समाचार