अमरोहा : गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी की अवैध संपत्ति कुर्क
अमरोहा, अमृत विचार। प्रतिबन्धित गोवंशीय पशुओं की हत्या व तस्करी करने का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 5,42,000 रुपयों की अवैध संपत्ति कुर्क की गई।
शनिवार को थाना अमरोहा देहात, तहसीलदार सदर व राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र में प्रतिबन्धित गोवंशीय पशुओं की तस्करी व वध कर मांस विक्रय करने के अवैध कारोबार में संलिप्त रफीक उर्फ रफी निवासी ग्राम कांकर सराय थाना अमरोहा देहात के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 5,42,000 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है। आरोपी ने विगत वर्षों से गोवंशीय पशुओं की तस्करी, गोवंशीय पशुओं का वध तथा मांस विक्रय कर अवैध रूप से धन अर्जित कर ’अचल सम्पत्ति मकान व दुकान जिसकी अनुमानित कीमत 5,42,000 है, अर्जित की, जिसको जब्त किया है।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना अमरोहा देहात पर गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत है। जिसके विरूद्ध थाना अमरोहा देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ट्रक ने गन्ना लदे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक ने कूद कर बचाई जान
