Kanpur Fire : MLA महेश त्रिवेदी ने हाइड्रोलिक मशीन उपलब्ध कराने के फायर महानिदेशक को लिखा पत्र
कानपुर में विधायक महेश त्रिवेदी ने हाइड्रोलिक मशीन उपलब्ध कराने के फायर महानिदेशक को लिखा पत्र।
कानपुर में विधायक महेश त्रिवेदी ने हाइड्रोलिक मशीन उपलब्ध कराने के फायर महानिदेशक को पत्र लिखा। आर्थिक संकट पर विभाग को विधायक निधि से सहयोग करने की घोषणा की।
कानपुर, अमृत विचार। बीती 31 मार्च को बांसमंडी स्थित होजरी मार्केट में भीषड़ आग लगने से करीब 800 सौ से अधिक दुकाने जलकर राख हो गईं थीं, जिससे करीब 500 करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं दमकल विभाग में संसाधनों की कमी के कारण आस पास के जनपदों से हाइड्रोलिक मशीनें मंगाईं गईं थीं। रविवार को किदवई नगर विधायक ने पुलिस महानिदेशक फायर विभाग को पत्र लिख कर शहर के सभी फायर स्टेशनों को एक-एक हाइड्रोलिक मशीन उपलब्ध कराने को कहा। विभाग में बजट की कमी पर विधायक ने अपनी निधि से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
प्रदेश के सबसे बड़े होजरी मार्केट में से एक बांसमंडी स्थित हमराज कांपलैक्स में भीषण आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीमें संसाधनों की कमी के कारण आग बुझाने में असफल साबित हो रही थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शहर के आसपास के जनपदों से हाईड्रोलिक मशीनें मंगवाई थी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। शनिवार को किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने दमकल विभाग के महानिदेशक को पत्र लिख कर शहर के फायर स्टेशनों को एक-एक हाईड्रोलिक मशीनें उपलब्ध कराने को पत्र लिखा।
पत्र में विधायक ने विभाग कर्मियों पर आरोप लगाते हुए लिखा कि फायर शमन सेवा के पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन होने के बावजूद कर्मियों द्वारा उनका सही तरीके से रख रखाव नही किया जा रहा है, जिसके कारण बांसमंडी में हुए इतने बड़े अग्निकांड में विभाग को बाहर से हाइड्रोलिक मशीनें मंगवानी पड़ी। उन्होंने पत्र में लिखा की शहर में हाइड्रोलिक मशीन खराब होने के बाद विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी के कारण उसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
विधायक महेश त्रिवेदी ने फायर विभाग के महानिदेशक को लिखे पत्र में आश्वासन देते हुए लिखा कि घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए विभाग शहर के सारे फायर स्टेशनों को हाइड्रोलिक मशीने उपलब्ध कराई जाएं व विभाग में बजट की कमी होने पर उन्होंने अपनी निधि से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
