बहराइच: रेल की पटरी के पास मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र के दुनक्का रेलवे पटरी के पास रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड पर दुनक्का के पास रविवार को लोगों को रेलवे पटरी के पास एक युवक का शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय ने चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद लोगों से मृतक युवक की शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। मौत कैसे हुई है, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात की शिनाख्त के लिए जिले के अन्य थानों को फोटो भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें - झारखंड : रामनवमी के जुलूस में तलवारबाजी एवं लाठीबाजी के खेल के दौरान 700 घायल

संबंधित समाचार