VIDEO : ईरान में हिजाब न पहनने पर दो महिलाओं पर फेंका दही, राष्ट्रपति बोले- हिजाब कानून है, इसका पालन करना जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरान। ईरान में पिछले साल शुरु हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। लेकिन ईरानी सरकार भी लोगों की आवाज को दबाने में लगी है। इसके चलते महसा अमीनी समेत कई महिलाओं ने अपनी जान गंवाई। वहीं ईरान में एक व्यक्ति को दो महिलाओं पर दही फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं पर इस तरह का हमला तब हुआ है जब राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान में हिजाब कानून है इसका पालन करना जरूरी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों महिलाएं एक दुकान पर खड़ी हैं और दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने बाल नहीं ढके। इस दौरान एक शख्स उनके पास आता है और कुछ बहसबाजी करता है। फिर शख्स ने हिजाब न पहनने को लेकर उनपर दही फेंक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह घटना ईरान के मशाद की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों महिलाएं मां बेटी हैं। ये हिजाब नहीं पहनी हैं। दोनों ने अपने बाल सही तरीके से नहीं ढके थे। वे दोनों कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचती हैं। 

ईरान में हिजाब पहनना अनिवार्य
बता दें कि ईरान में बाल दिखाना अवैध है। ईरान में हिजाब को लेकर सख्त कानून है और इसका पालन करना बिल्कुल अनिवार्य है। ईरान ने राष्ट्रपति ने भी शनिवार को चेतावनी हिजाब पहनने की चेतावनी थी कि नियम का पालन करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका के 'मिडवेस्ट' और 'साउथ' में बवंडर ने मचाई तबाही, कम से कम 26 लोगों की मौत

संबंधित समाचार