ICAI CA Exam 2023: 10 मई को नहीं होगी सीए परीक्षा, जानिए क्या है कारण और नई तारीख
नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई के लिए आवेदन करने वालों के लिए जरूरी खबर है। सीए परीक्षा का आयोजन 10 मई को किया जाना था जिसे स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी गई है। बता दें कि कर्नाटक में सीए मई 2023 की परीक्षा अब 20 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में 1 अप्रैल को ICAI ने आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर CA इंटर परीक्षा स्थगित होने की जानकारी दी है।
ICAI ने आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि संस्थान की महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA (EXAM)/मई-जून/2023 दिनांक 10 जनवरी, 2023 के आंशिक संशोधन में, इसे सामान्य जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि कर्नाटक राज्य में विधान सभा के आम चुनाव के कारण, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा, (ग्रुप I), पेपर – 4 (टैक्सेशन) राज्य में 10 मई, 2023 (बुधवार) को आयोजित होने वाली है।
20 मई को होगा एग्जाम
कर्नाटक के बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, गडग, हासन, हावेरी, हुबली, कलबुर्गी, कोलार, कोप्पल, मांड्या, मैंगलोर, मैसूर, रायचूर, शिमोगा, सिरसी, तुमकुरु, उडुपी और विजयपुरा को स्थगित कर दिया गया है और उक्त पेपर की परीक्षा अब 20 मई, 2023 को होगी।
दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी परीक्षा
सीए इंटर परीक्षा 2023 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा एक ही पाली में एक ही परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी. खास बात यह है कि 20 मई को होने वाली परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे। 10 मई वाले एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा दी जा सकेगी।
ये भी पढ़ें- नव भारत साक्षर कार्यक्रम : पहली प्राथमिक मूल्यांकन परीक्षा में 22.70 लाख शिक्षार्थी शामिल हुए
