Video : जय अम्बे के नाम से खुली झटका मीट की दुकान, आक्रोशित लोगों ने हटवाया बोर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके में रविवार को एक मीट की दुकान पर पहुंचे करीब दो दर्जन आक्रोशित लोगों ने दुकानदार से दुकान का बोर्ड हटाने को कहा। जिसके बाद दुकानदार ने जिस नाम से लोगों को आपत्ति थी,उसको काले रंग से रंग दिया। इतना ही नहीं दुकान में लगी मां काली की फोटो भी फाड़ दी।

दरअसल, फैजुल्लागंज इलाके में एक मीट की दुकान का नाम जय अम्बे झटका मीट शॉप रखा गया था। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। लोगों की भावनायें आहत हो रही थीं। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाकर दुकानदार राज से जय अम्बे नाम हटाने को कहा। दुकानदार राज ने काले पेंट से नाम रंग दिया और केवल दुकान का नाम झटका मीट शॉप रहने दिया। इस दौरान दुकान के अंदर लगी मां काली की फोटो भी दुकानदार ने हटा दी। तब जाकर स्थानीय लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया अल्टीमेटम, नही मिला सेवा विस्तार तो करेंगे प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन