Unnao में सांसद साक्षी महाराज ने किया कटाक्ष, बोले- कांग्रेस को समाप्त करने के लिए राहुल गांधी का बयान काफी
उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए राहुल गांधी का बयान ही काफी है।
उन्नाव, अमृत विचार। सांसद और बीजेपी के फायरब्रांड नेता ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है। अपने आवास पर जनता दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब हुए साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल का बयान खुद उन्हें और कांग्रेस को समाप्त करने के लिए पर्याप्त है।
क्या राहुल गांधी बीजेपी के लिए घातक हो सकते हैं के सवाल पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी के लिए कोई घातक हो ही नहीं सकता। राहुल गांधी खुद और कांग्रेस के लिए घातक होने वाले हैं। जिस तरह से उन्होंने अभद्र टिप्पणियां की हैं उससे हिंदुस्तान में उनके खिलाफ आक्रोश है। सांसद ने राहुल गांधी से हिंदुस्तान की जनता और ओबीसी के 150 एमपी आग्रह पूर्वक कह रहे हैं कि आप राष्ट्र से क्षमा मांग लीजिए। आपने मोदी और ओबीसी का अपमान नहीं किया बल्कि राष्ट्र का अपमान किया है। राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को क्षमा मांगनी चाहिए।
कांग्रेस को समाप्त करने के लिए राहुल गांधी का बयान ही पर्याप्त है। देश का जो सम्मान है वह गांधी जी की वजह से है के सवाल पर सांसद ने कहा हम बापू का सम्मान करते हैं। ये बापू का देश है, ऋषियों का देश है और विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आपने जगह-जगह लिखा देखा होगा वसुधैव कुटुंबकम। हमने इस महामंत्र का समायोजन किया है। विश्व में कोई और नहीं अकेला भारत है जो कहता है विश्व का कल्याण हो।
भारत का जो सम्मान है यहां की संस्कृति और यहां की विरासत के कारण है। वैदिक पद्धति के कारण और सनातन परंपरा के कारण है। बापू भी उसी का अंग थे। सरदार पटेल भी उसी का अंग थे और हमारे मोदी जी भी उसी का अंग है।
