देखिये Viral Video : बहराइच में मकान का दरवाजा तोड़ सामान ले गए दबंग
पुलिस ने शंतिभंग की कार्रवाई कर मामले को किया समाप्त
बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम कुशभौना में सोमवार को एक मकान पर कब्जे को लेकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले मकान का दरवाजा महिलाओं से तोड़वाया। इसके बाद अंदर रखे सामान को लेकर विपक्षी चले गए। पीड़ित लोगों से इसका वीडियो बनाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने शांति भंग की कार्य वाई कर मामले को रफा दफा कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाई से लोगों में रोष है। दरवाजा तोड़ने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बहराइच में मकान का दरवाजा तोड़ सामान ले गए दबंग, video viral pic.twitter.com/lbtn9LrIeu
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 3, 2023
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसहना के कुशभौना निवासी रमेश कुमार शुक्ला पुत्र राम नारायन का बजरंगी से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद है। रमेश कुमार शुक्ला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि सोमवार को वह सभी घर के बाहर थे। घर में ताला लगा हुआ है। इसकी भनक लगते ही विपक्षी के घर की महिलाओं के साथ गोंडा से आए रिश्तेदार के साथ मकान का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद मकान में रखा सिलेंडर, गैस चूल्हा समेत अन्य सामान उठा ले गए। बजरंगी, नीरज, अभिमन्यु, उमा शंकर के साथ आधा दर्जन महिलाओं ने लूटपाट कर मकान पर कब्जा कर लिया। इसका वीडियो भी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग पैर से दरवाजे को तोड़ रहे हैं। पीड़ित लोगों ने लूटपाट,मकान पर कब्जे और धमकी देने का वीडियो बनाकर शिकायती पत्र दिया है। लेकिन पुलिस ने गंभीर मामले में सिर्फ शांतिभंग की कार्यवाई करते हुए इति श्री कर ली। इसको लेकर पीड़ित परिवार में रोष है। सभी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
पाटीदारी का है विवाद, चल रहा वाद
कुशभौना गांव में हुए मकान पर कब्जेदारी के मामले में प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। एक ने रमेश को मकान दिया था। अब मकान पर दोनों पक्ष अपना अपना दावा कर रहे हैं। इसका वाद भी न्यायालय में चल रहा है। दोनों पक्ष से कब्जा हटवा दिया है।
ये भी पढ़ें -मऊ में DCM से टकराई स्कूल वैन, 6 बच्चे घायल
