बरेली: रात में नकब लगाकर चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चुराया गया माल हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रात में नकब लगाकर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात एवं अन्य सामान और अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भूपेंद्र (25) निवासी- ग्राम प्रहलादपुर, थाना बिशारतगंज (बरेली), सूरज गौतम (19) निवासी- ग्राम रेवती बोहरा खेड़ा, थाना आंवला (बरेली) और धनपाल (23) निवासी- ग्राम प्रहलादपुर, थाना बिशारतगंज (बरेली) के रूप में हुई है। 
 
पुलिस के मुताबिक, थाना बिशारतगंज पुलिस टीम द्वारा रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर लूट/नकबजनी की योजना बनाते समय ग्राम प्रहलादपुर के पास सड़क किनारे जंगल से इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 मार्च के रात को ग्राम मातिया डांडी में चोरी किए गए जेवरात 14,15 मार्च की रात को प्राथमिक पाठशाला रूटिया से चोरी किए सामान बरामद किए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने कहा- मांगे पूरी न होने पर करेंगे उग्र आंदोलन

 

संबंधित समाचार