बरेली : किसानों की फसल नुकसान का आकलन जारी, जल्द मिल सकता है मुआवजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते दो दिन पहले हुई बरसात और ओलावृष्टि से एक फिर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसमे गेंहू, चना, सरसों की फसल में नुकसान देखने को मिला है। ऐसे में किसानों को राहत देने लिए प्रशासनिक स्तर पर किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है। जिससे किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई हो सके।

ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिले के 11 हजार किसानों के लिए वरदान साबित होगी। जिसके जरिए उन्हें फसल का मुआवजा मिल सकेगा। बरेली मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मंडल में किसानों की फसल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिससे किसानों को राहत प्रदान की जा सके। 

वहीं, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सर्वे के जरिए किसानों की फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सभी किसानों का डाटा तैयार किया जा रहा है। संभवत : दो दिन में इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। मुआवजे को लेकर किसानों का कहना है कि उन्हें सरकार से उम्मीद है कि उनकी फसलों का मुआवजा जल्द मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: रात में नकब लगाकर चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चुराया गया माल हुआ बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज