अयोध्या: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
बाबा बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। बाबा बाजार मार्ग पर दो दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा था।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
पकड़िया गांव के प्रधान अर्जुन यादव के मुताबिक गुरुवार की रात पकड़िया गांव निवासी रामकरण रावत व थाना रौनाही के ग्राम सैदपुर निवासी उमेश कुमार बाइक से पकड़िया गांव आ रहे थे। कर्मा गांव के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को अपराह्न उपचार के दौरान उमेश कुमार की मौत हो गई। इसकी खबर आते ही परिवार में मातम छा गया है।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: बीकापुर से लापता किशोर बिहार में मिला, परिजनों के सुपुर्द
