अयोध्या: बीकापुर से लापता किशोर बिहार में मिला, परिजनों के सुपुर्द
बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता एक किशोर बिहार के सीवान जिले में मिला है।
कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि सोनखरी गांव निवासी मुनौव्वर हुसैन का बेटा मजहर हुसेन खेलते हुए शुक्रवार की दोपहर लापता हो गया था। किशोर के लापता होने के बाद उसके परिजन सगे सम्बन्धी उसकी तलाश में लगे थे। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। उन्होंने बताया कि परिवार को जीआरपी सीवान से सूचना मिली कि किशोर ट्रेन से सीवान पहुंच गया है। जहां से जीआरपी पुलिस उसे लेकर आई और परिवारजनों को सौंपा। सुरक्षित मिलने के बाद किशोर के परिजन सुबह उसे लेकर सीधे बीकापुर कोतवाली पहुंचे जहां कागजी लिखा पढ़ी के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
किशोर के मिलने के बाद परिवार में छाया गम खुशियों में बदल गया। उन्होंने बताया हालांकि किशोर गांव से चल कर किस ट्रेन से बिहार के सीवान पहुंचा इसकी जानकारी अभी नहीं है।
ये भी पढ़ें - रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव का हुआ स्वागत , कांशीराम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
