शाहजहांपुर: अर्जुनपुर गोशाला में गाय छोड़ने पर हंगामा, प्रधान से हुई नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बरैंचा गोशाला से गाय लाकर अर्जुनपुर गोशाला में गाय छोड़ने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की गाय छोड़ने पहुंचे प्रधान से नोकझोंक हो गई। बाद में कुछ लोगों के समझाने पर और गायों को वापस भेजने पर मामला शांत हुआ। ब्लाक निगोही के बीडीओ ने …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बरैंचा गोशाला से गाय लाकर अर्जुनपुर गोशाला में गाय छोड़ने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की गाय छोड़ने पहुंचे प्रधान से नोकझोंक हो गई। बाद में कुछ लोगों के समझाने पर और गायों को वापस भेजने पर मामला शांत हुआ।

ब्लाक निगोही के बीडीओ ने ग्राम पंचायत बनासदेवी के प्रधान सर्वेश कुमार को मोबाइल पर काॅल करके बताया कि बरैंचा गोशाला में 85 गाय हैं। यहां बरसात की वजह से जलभराव होने के कारण गायों का रहना मुश्किल हो रहा है, लिहाजा छह गाय यहां से ले जाकर अर्जुनपुर में बनी गोशाला में रखवा दो। इसके लिए प्रधान को तिलहर नगरपालिका की गाड़ी मुहैया करा दी गई।

प्रधान गाड़ी में छह गाय लेकर जैसे ही अर्जुनपुर गोशाला पहुंचे तो यहां गांव के लोग इकठ्ठा हो गए। मांजरा समझने के बाद गांव के लोग प्रधान पर आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि यहां बनी गोशाला में गायों के लिए खाने को भूसा नहीं है और न ही अन्य कोई चारा है।

बाउंड्रीबाल न होने की वजह से इस गोशाला की गाय वैसे ही आसपास खेतों में घुसकर फसल को नष्ट कर रही है।, ऊपर से छह और नई गाय इस गोशाला में भेजी जा रही हैं। यह गाय भी हम ग्रामीणों की फसल को नष्ट कर देंगे। प्रधान ने ग्रामीणों को अधिकारियों के निर्देश का हवाला दिया लेकिन गांव वाले मानने को तैयार नहीं थे।

प्रधान ने जिद करने की कोशिश की तो गांव के लोग हाथापाई पर उतर आए। ग्रामीणों और प्रधान की जमकर नोंकझोंक हुई। हालांकि इस दौरान प्रधान ने बीडीओ को काॅल करके उन्हें ग्रामीणों के विरोध की जानकारी दी और गांव आने को कहा लेकिन वह गांव नहीं पहुंचे। थाने से दो सिपाही पहुंचे लेकिन वह लोग भी ग्रामीणों के विरोध के आगे कुछ नहीं कर सके। मजबूरन गाय से भरी गाड़ी को यहां से लौटा दिया गया।

संबंधित समाचार