Kanpur News : रोग मुक्त की दिशा में सार्थक पहल, जगद्गुरूत्तम सेवा समिति द्वारा वंदावन में ट्रस्ट की स्थापना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगद्गुरूत्तम सेवा समिति द्वारा वृंदावन में एक ट्रस्ट की स्थापना की गई।

जगद्गुरूत्तम सेवा समिति द्वारा वृंदावन में एक ट्रस्ट की स्थापना की गई। ट्रस्ट द्वारा 25 बेड का वेलनेस सेंटर बनाया गया है। सेंटर में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार हेतु आचार्य नियुक्त किए गए हैं।

कानपुर, अमृत विचार। जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रेरणा से जगद्गुरूत्तम सेवा समिति द्वारा वृंदावन में एक ट्रस्ट की स्थापना की गयी है। ट्रस्ट द्वारा 25 बेड का वेलनेस सेंटर बनाया गया है। सेंटर में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार हेतु आचार्य नियुक्त किए गए हैं। वह रोगियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। सेंटर द्वारा लोगों को गंतव्य से ले जाने एंव वापस छोड़ने की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है।

सोमवार को दस लोगों का एक समूह योगानंद जी के नेतृत्व में ट्रेवलर वाहन द्वारा निशुल्क जाने एंव आने की सुविधा के साथ निराला नगर से भूपेश अवस्थी प्रदेश संयोजक श्रम प्रकोष्ठ द्वारा झंडी दिखाकर व्रंदावन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग शिक्षक राकेश मिश्रा, विशाल यादव, दिनेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार