प्रशांति बालमंदिर ट्रस्ट कर्नाटक में 400 करोड़ रुपये करेगा निवेश, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का होगा विस्तार
नई दिल्ली। प्रशांति बालमंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को कहा कि वह कर्नाटक में अपने परिचालन को बढ़ाने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसके तहत हाल में खोले गए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च को सत्य साईं ग्राम में ‘ मधुसूदन साई इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ और ‘सत्य साईं राजेश्वरी मेमोरियल ब्लॉक’ का उद्घाटन किया था।
चिक्काबल्लापुरा जिले में स्थित ये मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पूरी तरह नि:शुल्क है। इनका प्रबंधन करने वाले प्रशांति बालमंदिर ट्रस्ट के संस्थापक मधुसूदन साई ने बयान में कहा कि अगले चरण में एक और 400 मरीजों की क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज और संबंधित सुविधाओं की स्थापना के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट इस अनूठे नि:शुल्क शिक्षा वाले मॉडल को बढ़ावा देने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों और संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें- AAP ने किया BJP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, दिखाई मनीष सिसोदिया के साथ एकजुटता
