बरेली: ट्रेनों के अंदर अवैध वेंडरिंग जारी, रेल नीर की जगह बेच रहे दूसरा पानी
ट्रेन के अंदर अतिरिक्त वेंडरों की शिकायत पर आरपीएफ ने मारा छापा
रेल नीर(DEMO IMAGE)
बरेली, अमृत विचार। ट्रेनों के अंदर अवैध वेंडरिंग जारी है। गरीब रथ के अंदर रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड का पानी बेचने की शिकायत पर आरपीएफ बरेली जंक्शन ने छापा मारकर दो वेंडरों को पकड़ लिया। जिन्हें मुरादाबाद में आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
12203 गरीब रथ एक्सप्रेस में किसी यात्री ने शिकायत की कि ट्रेन के पेंट्रीकार में रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड की पानी की बोतल बेची जा रही है। इसके अलावा पेंट्री कार में अतिरिक्त वेंडर भी चढ़े हुए हैं। सूचना पर बरेली जंक्शन आरपीएफ ने ट्रेन के जंक्शन आने पर पेंट्रीकार को चेक किया गया तो अतिरिक्त वेंडर पाए गए।
आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक दोनों अतिरिक्त वेंडरों के पास मेडिकल नहीं मिला।
इस बीच ट्रेन बरेली जंक्शन से चल दी तो दोनों वेंडरों को मुरादाबाद में आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। वहीं आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में दूसरे ब्रांड का पानी बेचने की पुष्टि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- बरेली: अनाथालय की जमीन को कराया कब्जा मुक्त, साइकिल शोरूम के मालिक ने कर रखा था कब्जा
