आज का राशिफल। 04 अप्रैल, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आप किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को ज्यादा महत्व न दें। लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे। ऑफिस का माहौल बहुत ही सहयोगात्मक रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में छूट मिल सकती है। व्यवसाय में मैनेजमेन्ट दुरुस्त करना होगा।

वृष

आज आपके मन में उलझनों का अंबार रहेगा। वैवाहिक संबंधों में अनबन हो सकती है। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। गुस्से में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें।

मिथुन

आज बेरोजगार लोग यदि प्रयास करें तो जॉब मिल सकती है। आप नए कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है। रियल एस्टेट में निवेश करने की संभावना है। परिवार में एकता का माहौल रहेगा।

कर्क

आज आप उपलब्धियों पर ज्यादा अहंकार न करें। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सावधानी रखनी चाहिए। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह

आज व्यापार की परेशानियों का निवारण होगा। आपके काम की सर्वत्र प्रशंसा होगी। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिताएंगे। व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें।

कन्या

आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज न करें। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला

आज आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। घर का वातावरण बहुत ही शांत रहेगा। बच्चों से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़े अनुबंध और ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। छात्र अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे।

वृश्चिक

आज आप शुभ कार्यों में काफी धन खर्च कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। कला की तरफ आप आकर्षित रहेंगे। स्वभाव में चंचलता का भाव रहेगा।

धनु

आज ऑफिस के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। जॉब में अचानक ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।

मकर

आज आप अनैतिक कार्यों से धन कमाने की कोशिश न करें। सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें। धार्मिक यात्रा में कठिनाई हो सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है।

कुंभ

आज आप येन-केन प्रकारेण अपना काम बना ही लेंगे। शाम के समय कुछ परेशान रहेंगे। पूरी एकाग्रता के साथ सभी काम करें। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें।

मीन

आज आप कारोबार में बड़ी डील कर सकते हैं। पिछले काफी समय से जिस कार्य में फंसे थे वो पूर्ण हो सकता है। एकांत में आपको समय अवश्य बिताना चाहिए। पिता के कार्यों में आप सहयोग देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भागा-दौड़ी करनी पड़ेगी।