बरेली: ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ जर्जर लाइनें होंगी ठीक, 56 करोड़ 57 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मई और जून में गर्मी में बिजली कटौती से राहत की विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 11 केवी की जर्जर लाइनों को ठीक करने के साथ ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। अगले सप्ताह काम शुरू होने की उम्मीद है।

गर्मी बढ़ते ही जिले में बिजली की खपत दोगुना हो जाती है। जिससे जर्जर लाइनें और ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले सामने आते रहते हैं। पिछले साल अधिकारियों ने शासन को जिले में काम कराने के लिए प्रस्ताव भेजे थे। पिछले दिनों प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जल्द ही काम शुरू होने की बात कही जा रही है।

शहरी क्षेत्र में 200 से अधिक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा 68 नए ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। वहीं शहरी क्षेत्र में 35 किलोमीटर में 11 केवी की केबल बदली जाएगी जिसके लिए 14 करोड़ से अधिक रुपये की स्वीकृति मिली है।

हीं तीन करोड़ रुपये हरुनगला, इज्जत नगर और दुर्गा नगर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा जिले के 33 केवी बिजली घरों में आइसोलेटर ब्रेकर समेत अन्य जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। कुल 56 कराेड़ 57 लाख रुपये के कार्य कराए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि इसी सप्ताह काम शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। काम पूरे होने के बाद जिले के लोगों को ट्रिपिंग और बिजली कटौती और लोकल फाल्ट से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में सुनाया फैसला, आरोपी को 10 साल की सजा

संबंधित समाचार