शोपियां में हथियार, गोला बारूद के साथ चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हथियार और गोला बारूद के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान सजाद अहमद धोबी, इम्तियाज अहमद, परवैज अहमद …

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हथियार और गोला बारूद के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान सजाद अहमद धोबी, इम्तियाज अहमद, परवैज अहमद और शाहिद मंजूर के रूप में हुई है।

संयुक्त टीम ने उनके पास से चार ग्रेनेड और 100 राउंड एके-47 की गोलियां एवं हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आने वाले दिनों में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

संबंधित समाचार