Charleston Open 2023 : मां बनने के बाद वापसी पर पहला मैच हारीं एलिना स्वितोलिना, बोलीं- मैंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया
चार्लेस्टन। दो बार की ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनलिस्ट एलिना स्वितोलिना के लिए मां बनने के बाद कोर्ट पर वापसी आसान नहीं रही और उन्हें चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में तीन सेट तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विश्व की पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी लेकिन अभी 1081वें नंबर पर काबिज स्वितोलिना दो घंटे, 46 मिनट तक चले मुकाबले में यूलिया पुतिनत्सेवा से 6-7 (3), 6-2, 6-4 से हार गई।
Turning the tables 🤜@PutintsevaYulia fights back from a set down, outlasting Svitolina 6-7 6-2 6-4 move into R2 in at the #CharlestonOpen pic.twitter.com/7v1Q3w1Lp1
— Credit One Charleston Open (@CharlestonOpen) April 3, 2023
स्वितोलिना ने कहा, मेरे लिए शारीरिक तौर पर यह आसान नहीं था। मेरा मानना है कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया लेकिन मैं उसके करीब पहुंच रही हूं। स्वितोलिना और उनके पति टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स पिछले साल अक्टूबर में एक बिटिया के माता-पिता बने थे।
AWESOME from Elina 🔥@ElinaSvitolina takes the first set after some fabulous play to win the last 6 points of the tiebreak!#CharlestonOpen pic.twitter.com/mTNR30Qs4R
— Credit One Charleston Open (@CharlestonOpen) April 3, 2023
दिन के अन्य मैचों में 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन सलोनी स्टीफंस ने क्वालीफायर लुईसा चिरिको को 3-6, 6-1, 6-2 से, सत्रह वर्षीय लिंडा फ्रुहविर्टोवा ने जिल टीचमैन को 6-2, 3-6, 6-2 से, अन्ना कालिंस्काया ने एनाहेलिना कलिनिना को 7-6 (6), 6-4 से और क्वालीफायर कैथरीन सेबोव ने लॉरेन डेविस को 4-6, 6-1, 6-2 से हराया।
ये भी पढ़ें : French Open और Wimbledon में नहीं खेलेंगी विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी Garbiñe Muguruza, जानिए वजह
