हमीरपुर: झांसी डकैती में शामिल 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने लूट के 72450 रुपये व तमंचा बरामद कर घायल को अस्पताल भेजा 

हमीरपुर। जनपद झांसी के थाना गुरसराय क्षेत्र में पड़ी डकैती में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को मंगलवार तड़के  एसओजी और राठ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मुठभेड़ में  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूट के 72 हजार 450 रुपये व तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को सीएचसी राठ से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

राठ सीओ पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को तड़के
लगभग 4:25 बजे राठ कालपी मार्ग पर अमगांव तिराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि जनपद झांसी के थाना गुरसराय क्षेत्र में पड़ी डकैती से संबंधित बदमाश शोएब पुत्र सलीम अहमद निवासी मोहल्ला बजरिया कस्बा राठ कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा है। तभी पुलिस व एसओजी टीम ने मौके पर पहुंच डकैती के आरोपी को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया। 

बदमाश ने भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने बचाव में जबाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक तमंचा व थाना गुरसराय में हुई डकैती का माल 72450 रुपये व एक पिट्टू बैग में उसका उपयोगी सामान बरामद हुआ है। 

मुठभेड़ में घायल अपराधी शोएब को सीएचसी भेजा गया। सीओ ने बताया कि शोएब के खिलाफ जनपद महोबा के थाना कुलपहाड़ में उप्र गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवराण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। थाना गुरसराय जनपद झांसी में डकैती सहित अन्य मामले दर्ज हैं। बताया कि  कोतवाल भरत कुमार, एसआई शिवदान सिंह, एसओजी प्रभारी सुरेश कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ई रिक्शा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, छह घायल

संबंधित समाचार