केंद्र फसल खराब होने को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे, 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे: राजा वडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मंगलवार को मांग की कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुए व्यापक नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और प्रति एकड़ 50 हजार रुपये की सहायता राशि दे। वडिंग एक ट्वीट कर पंजाब सरकार के घोषित मुआवज़े (पंद्रह हजार प्रति एकड़) को बहुत कम बताया और केंद्र से उक्त मांग की। 

उन्होंने पंजाब सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। पंजाब सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि बहुत कम है। इसको राष्ट्रीय आपदा घोषित कर केंद्र सरकार को प्रति एकड़ 50,000 तक सहायता राशि देनी चाहिए। देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में पंजाब की अहम भूमिका है, नरेंद्र मोदी जी। 

इससे पूर्व विधानसभा में विपक्ष के नेता परताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक वीडियो जारी करते हुए याद दिलाया था कि चुनाव से पहले उन्होंने मौसम के कारण फसल खराब होने पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़े का वायदा किया था और यह भी कहा था कि मुआवज़े का चेक पहले किसानों को दिया जाना चाहिए ताकि उनका घर चल सके और गिरदावरी बाद में कराई जा सकती है। अब वह गिरदावरी कराने की बात पहले कर रहे हैं और घोषित राशि भी 15 हजार है, जो बहुत कम है। उल्लेखनीय है कि मान ने पिछले दिनों फसल खराब होने पर मुआवजे में 25 फीसदी की वृद्धि करने की घोषणा की थी और हाल में यह भी कहा था कि गिरदावरी कराई जा रही है तथा किसानों को बैसाखी तक मुआवजा मिलना सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढे़ं- मुद्रास्फीति, अमेरिका में ब्याज दरें और भूराजनीतिक स्थिति से तय होगी बाजार की दिशा: विश्लेषक

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म