अयोध्या : माडल ग्राम पंचायतों के रूप में चुने जाने पर छाया हर्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चयनित मॉडल पंचायतों में सबसे बड़ी हाजीपुर बरसेण्डी, सबसे छोटी संवरधीर

अयोध्या, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत माडल ग्राम पंचायतों के लिए चयनित की गईं ग्राम पंचायतों में हर्ष का माहौल है। चयनित पंचायतों के ग्रामीणों को दिन बहुरने के आसार हैं। 11 ब्लाकों से चयनित पंचायतों में सबसे बड़ी सोहावल की हाजीपुर बरसेण्डी और सबसे छोटी तारुन की संवरधीर ग्राम पंचायत है।

जिला पंचायत राज विभाग इन्हें माडल बनाने के लिए जुट गया है। इसके लिए डीपीआरओ की ओर से सख्त निर्देश सोमवार को ही जारी किए गए हैं। कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 2 हजार से लेकर 5 हजार से अधिक आबादी वाली पंचायत चयनित हुईं हैं। सोहावल के हाजीपुर बरसेण्डी की आबादी 9126 है तो तारुन की संवरधीर की 1727 है। चयनित पंचायतों में आदिलपुर की 1949, खजुरी मिर्जापुर की 1934, सनाहा की 2263, संधियावा की आबादी 1824 है। जबकि बैदरापुर की 3137, रैथुवा की 2625, मटौली की 3553, कोरोराघवपुर की 3917 जनसंख्या है। पांच हजार से अधिक आबादी में पलिया लोहानी की 6159, तोरी माफी की 6057, रानीमऊ की 6271, मवई की 6610, मेहदौना की 6666 जनसंख्या है। शीघ्र ही कार्ययोजना बना कर इन्हें माडल ग्राम के रुप में विकसित किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में पशु उत्सर्जन संयंत्र की योजना नहीं

डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों में पशु उत्सर्जन संयत्र लगाए जाने की किसी योजना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई आदेश विभाग के पास नहीं आया है। ग्राम पंचायतों में पशु उत्सर्जन संयंत्र लगाए जाने को लेकर उनकी ओर से किसी तरह की जानकारी कभी नहीं दी गई है। यह पशुपालन विभाग से जुड़ा विषय है। 

यह भी पढ़ें : UP : बरेली, बांदा और नैनी जेल के अधीक्षकों पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

संबंधित समाचार