अयोध्या : सम्मोहित कर नशीला पदार्थ सुंघा हड़प लिया जेवर व मोबाइल
अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षे
त्र में एक महिला को सम्मोहित करने के बाद नशीला पदार्थ सुंघा कीमती जेवरात और मोबाइल फोन हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज स्थित वैदेही नगर कालोनी निवासी किरन देवी पत्नी राज कुमार गुप्ता का कहना है कि दोपहर बाद लगभग 3.15 बजे वह शहर से अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मोहन स्वीट्स के पास एक काला कोट पहने व्यक्ति ने उससे अयोध्या हनुमानगढ़ी का रास्ता पूंछा तो उसने बता दिया।
इसके बाद उसने इस हल्के सफेद शर्ट पहने व्यक्ति को अपने पास बुलाया और उसको भविष्यवक्ता बता झांसे में ले लिया। झांसे में लेने के बाद उसके गले की 10 ग्राम वजनी सोने की चैन व 3 ग्राम वजनी लाकेट, साढ़े 3 ग्राम वजनी दो अंगूठी, टिफिन और कीमती मोबाईल ले लिया तथा कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जब उसे चैतन्यता आई तब तक दोनों जेवर और मोबाइल समेत मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या : माडल ग्राम पंचायतों के रूप में चुने जाने पर छाया हर्ष
