संभल: पॉलिसी दिलाने का झांसा देकर शख्स के साथ ठगी, खाते में डलाए साढ़े नौ लाख रुपये 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। नई पॉलिसी दिलाने का झांसा देकर साढ़े नौ लाख रुपये ऑनलाइन खाते में जमा करा कर ठगी की गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर स्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित डॉ. हरेंद्र सिंह निवासी रामस्वरूप रोड ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसकी मेट लाइफ पॉलिसी पंजाब नेशनल बैंक में चल रही थी। छह मार्च की शाम करीब चार बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आप अपनी पॉलिसी का समय पूर्व भुगतान ले लीजिए। इसमें सार्थक अग्रवाल एजेंट ने खुद को नॉमिनी बना लिया है। इसके लिए सिक्योरिटी मेरे खाते में जमा करनी है। 

कहा कि मैं आपको इससे अच्छी पॉलिसी दिला दूंगा। उसने यूको बैंक खाता धारक तरुण सचदेवा के खाते में 10 से 28 मार्च तक नौ लाख पांच हजार रुपये अंतरित (ट्रांसफर)कर दिए। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद न तो उसकी मेट लाइफ पॉलिसी का भुगातन आया और न ही पॉलिसी आई। तब उसे खुद ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- संभल : कार्यक्रम में फार्मासिस्ट ने छुए सपा विधायक के पैर, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार