संभल : कार्यक्रम में फार्मासिस्ट ने छुए सपा विधायक के पैर, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा विधायक के पैर छूता फार्मासिस्ट।

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन कार्यक्रम में अस्पताल के फार्मासिस्ट ने लोगों के सामने सपा विधायक के पैर छुए। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी ने फार्मासिस्ट से जवाब तलब किया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समाजवादी पार्टी के विधायक रामखिलाड़ी यादव ने अपनी विधायक निधि से हेल्थ एटीएम मशीन लगवाई है। इस मशीन के उद्घाटन के लिए सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सपा विधायक कार्यक्रम में पहुंचे तो अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट दीपक यादव ने विधायक रामखिलाड़ी यादव के पैर छुए। किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

गुन्नौर सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने इस आचरण को नियमविरुद्ध बताया और फार्मासिस्ट को कारण बताओ नोटिस देने की बात कही है। वहीं फार्मासिस्ट दीपक यादव ने अपने कृत्य को सही बताया है। दीपक का कहना है कि विधायक रामखिलाड़ी यादव बड़े हैं। हमारे रिश्तेदार भी हैं, पैर छू लिये तो ऐसा क्या गलत हो गया।

ये भी पढ़ें :  संभल: नोडल अधिकारी ने सील किए दो गैर पंजीकृत क्लीनिक, मची खलबली

संबंधित समाचार