संभल: नोडल अधिकारी ने सील किए दो गैर पंजीकृत क्लीनिक, मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असमोली क्षेत्र के गांव मिलक मालपुर में की कार्रवाई

संभल, अमृत विचार। असमोली क्षेत्र के गांव मिलक मालपुर में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने बिना पंजीकरण चल रहे दो क्लीनिक सील कर दिए। संचालकों के खिलाफ एफआईआर के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। कार्रवाई से अवैध क्लीनिक संचालकों में खलबली मची हुई है।

असमोली के कई गांवों में अवैध रूप से क्लीनिकों का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में भी कार्रवाई की थी। इसके बावजूद भी क्लीनिकों में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने गांव मिलक मालपुर में दो अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई कर सील कर दिए।

डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति में क्लीनिक का व्यवसाय एवं संचालन होता मिला, लेकिन संचालक उत्तर प्रदेश चिकित्सा परिषद का पंजीकरण प्रमाण पत्र और सीएमओ द्वारा प्रदत्त पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। इसके चलते  क्लीनिकों को सील किया गया। एक क्लीनिक के संचालक डॉ. हिना  तालिब और दूसरे क्लीनिक के संचालक डॉ. कयूम के खिलाफ एफआईआर के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ जर्जर लाइनें होंगी ठीक, 56 करोड़ 57 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च

संबंधित समाचार