प्रधानमंत्री मोदी की बुराई करने वाले चरित्रहीन और देशद्रोही : स्वामी परमहंस

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

टाउन हाल में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में अयोध्या छावनी के महंत ने दिया विवादित बयान 

गोंडा, अमृत विचार। अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत स्वामी परमहंस दास ने नरेंद्र मोदी की बुराई करने वालों को चरित्रहीन और देशद्रोही बताया है, मंगलवार को टाउन हॉल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्वामी परमहंस दास ने कहा कि जो भी लोग मोदी की बुराई कर रहे हैं वह चरित्रहीन और देशद्रोही है। परमहंस दास ने कहा कि अब भारत हिंदू राष्ट्र होगा और हर हाथ को काम मिलेगा। वही हर मुंह में जय श्रीराम होगा।

अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी के महंथ स्वामी परमहंस दास मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में गोंडा पहुंचे थे। शहर के टाउन हाल में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया और भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया। जागरूकता अभियान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगद्गुरु परमहंस दास ने इंदिरा गांधी, सोनिया, स्वामी प्रसाद मौर्य और मुसलमानों पर जमकर हमला बोला। स्वामी परमहंस ने कहा कि मुगलों से ज्यादा इन चोरों का कार्यकाल खतरनाक रहा है।‌ कांग्रेस पार्टी हमेशा देश विरोधी रही है और नेहरू ने सिर्फ अंग्रेजों के लिए काम किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि इंदिरा ने न्यायपालिका की अवमानना करके अपनी गद्दी बचाई और इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। राहुल और प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया के बच्चों को बोलने की तनिक भी तमीज नहीं है। स्वामी परमहंस दास ने प्रधानमंत्री मोदी की बुराई करने वालो को चरित्रहीन और देशद्रोही बता डाला। परमहंस दास ने कहा कि अब भारत हिंदू राष्ट्र होगा और हर हाथ को काम मिलेगा। वहीं हर मुंह में जय श्रीराम होगा। स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी करते हुए परमहंस ने कहा कि ताज होटल के बाहर स्वामी प्रसाद मौर्य मिल गए थे तो वहां पर हम लोगों ने थोड़ा पीटा था और अगर क्षमा मांग लेगा तो ठीक है वरना थप्पड़ मारने की बात कही है। जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोलते हुए कहा कि देश में कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून होना बहुत जरूरी है। इसमें देरी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : अंबर की मेहनत पर राम आशीष ने फेरा पानी

संबंधित समाचार