बहराइच में अस्पताल परिसर बना प्ले ग्राउंड, स्वास्थ्य कर्मियों ने खेला क्रिकेट मैच- वीडियो वायरल
बहराइच, अमृत विचार। इस समय देश में आईपीएल चल रहा है। इसका खुमार मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों पर भी चढ़ गया है। स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को देखने के बजाय मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रिकेट मैच खेलते दिख रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बहराइच में अस्पताल परिसर बना प्ले ग्राउंड, स्वास्थ्य कर्मियों ने खेला क्रिकेट मैच- वीडियो वायरल pic.twitter.com/LXLClyFcnE
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 5, 2023
बहराइच मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीज इलाज और दवा के लिए भटकते हैं। जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को देखने के बजाय क्रिकेट मैच खेलने में लगे हुए हैं। यह हम नहीं बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट मैच की तस्वीर बयां कर रही है। सोमवार को अस्पताल परिसर में बीएसएल लैब में ही आईपीएल की बात करते हुए स्वास्थ्य कर्मी क्रिकेट खेलने लगे। क्रिकेट मैच खेलते हुए स्वास्थ्य कर्मियों का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, इसके बाद इसे वायरल कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट मैच को देखकर लोग तरह-तरह की बातें करने कोई कह रहा है कि आईपीएल की खुमार चढ़ गई है तो कोई कह रहा है कि यह लापरवाही है। मेडिकल प्रशासन की संवेदनहीनता भी सामने आ रही है। सीएमएस डॉ ओपी चौधरी को फोन मिलाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
ये भी पढ़ें - बहराइच में नौ उप निरीक्षकों के एसपी ने बदले कार्यक्षेत्र
