हरदोई: तत्यौरा में हुए बवाल मामले में पुरानी रंजिश के हवाले से दी गई तहरीर
हरदोई, अमृत विचार। शराब के नशे में गाली-गलौज करने से टोंकने पर हुए बवाल में तमंचे से गोली चलाने और पत्थरबाज़ी करने के मामले में कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते झगड़े को अंजाम दिया गया। जबकि गांव वालो का कहना है कि सारा बवाल शराब की ही वजह से हुआ था।
बताते चलें कि सोमवार की देर शाम को कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव निवासी सचिन और नितिन शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जिस पर जब उन्हें टोंका-टाकी की गई तो बवाल होने लगा। इस पर सचिन और नितिन ने अपने साथियों को बुला लिया। जिनमें पीलीभीत ज़िले के बीसलपुर में तैनात एसआई का बेटा तरुण सिंह भी शामिल था। बताया गया था कि उन लोगों ने पहले तमंचे से गोली चलाई और फिर पत्थरबाज़ी करने लगे। इस तरह किए गए हमले में विपुल और ऋषिकांत दोनों ज़ख्मी हुए थे। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी थी।
वहीं दूसरी तरफ सचिन की मां दुर्गा देवी पत्नी चन्द्र किशोर त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते गया गांव के सर्वेश, पंकज, अमित और राजीव ने उसकी पिटाई कर दी थी, बचाने दौड़े उसके बेटे सचिन को भी पीटा। पुलिस ने दुर्गा की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - Uttar Pradesh में 6 IAS के तबादले, रामयज्ञ मिश्र बने विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा
