बहराइच में अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नरैनापुर गांव के पास दादी के साथ घर जा रहे बालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। 

फखरपुर थाना क्षेत्र के ततेहरा नयापुरवा गांव निवासी विष्णु (8) पुत्र भगवती बुधवार को घर अपने दादी के साथ जा रहा था। तभी नरैनापुर गांव के पास एक अज्ञात कार ने पीछे से बालक ने रौंद दिया। बालक को आसपास के लोग सीएचसी ले गए। यहां बालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया तहरीर मिली है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: मायावती ने सपा पर लगाया जातिवादी राजनीति करने का आरोप, Tweet कर मुलायम सिंह पर लिखी बड़ी बात

संबंधित समाचार