लखनऊ: मायावती ने सपा पर लगाया जातिवादी राजनीति करने का आरोप, Tweet कर मुलायम सिंह पर लिखी बड़ी बात
लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर सपा के इस दांव से दलितों, अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज को सावधान रहने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सपा से बसपा का गठबंधन को माननीय कांशीराम ने मिशनरी भावना के तहत किया था लेकिन मुलायम सिंह यादव ने सीएम बनने के बाद उसका पालन नहीं किया।
1.सपा प्रमुख की मौजूदगी में ’मिले मुलायम-कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम’ नारे को लेकर रामचरित मानस विवाद वाले सपा नेता पर मुकदमा होने की खबर आज सुर्खि़यों में है। वास्तव में यूपी के विकास व जनहित के बजाय जातिवादी द्वेष एवं अनर्गल मुद्दों की राजनीति करना सपा का स्वभाव रहा है।
— Mayawati (@Mayawati) April 5, 2023
2. और यह हकीकत लोगों के सामने बराबर आती रही है कि सन 1993 में मान्यवर श्री कांशीराम जी ने सपा-बसपा गठबंधन मिशनरी भावना के तहत बनाई थी, किन्तु श्री मुलायम सिंह यादव के गठबंधन का सीएम बनने के बावजूद उनकी नीयत पाक-साफ न होकर बसपा को बदनाम करने व दलित उत्पीड़न को जारी रखने की रही।
— Mayawati (@Mayawati) April 5, 2023
3. इसी क्रम में उस दौरान अयोध्या, श्रीराम मन्दिर व अपरकास्ट समाज आदि से सम्बंधित जिन नारों को प्रचारित किया गया था वे बीएसपी को बदनाम करने की सपा की शरारत व सोची-समझी साजिश थी। अतः सपा की ऐसी हरकतों से खासकर दलितों, अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज को सावधान रहने की सख्त जरूरत।
— Mayawati (@Mayawati) April 5, 2023
ये भी पढ़ें - लखनऊ में 795 अभ्यर्थियों को CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- ईमानदारी अपनाएं, सफलता साथ चलेगी
