गौतमबुद्ध नगर: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। जिला कारागार में, हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की बुधवार को मौत हो गई। थाना ईकोटेक प्रथम की प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि जनपद सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के रहने वाले 65 वर्षीय रियाज (पुत्र नियाज) को सहारनपुर में हुई हत्या के एक मामले में अदालत ने दोषी ठहराया था तथा उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मलिक के अनुसार, रियाज को 26 मार्च को जनपद सहारनपुर से नोएडा की लुक्सर जेल लाया गया था। उन्होंने बताया कि आज सुबह रियाज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। 

ये भी पढ़ें -वाराणसी: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्‍महत्‍या मामले में CBI जांच की मांग  

संबंधित समाचार