पीलीभीत के युवक की परदेस में गई जान, परिवार में मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरूच इलाके की एक फैक्ट्री में काम करते वक्त हुआ हादसा

शव(DEMO IMAGE)

पीलीभीत, अमृत विचार। तीन माह पहले ठेकेदार के साथ काम पर गए न्यूरिया क्षेत्र के युवक की गुजरात की एक फैक्ट्री में हुए हादसे में जान चली गई। उस वक्त वह फैक्ट्री में ही काम कर रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ सदस्य शव लाने के लिए गुजरात रवाना हो गए। घर पर महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा।  

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम टोंडरपुर के रहने वाले नवीसेन का 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिस बेल्डिंग का काम करता था। करीब तीन माह पहले वह गांव के ही रहने वाले एक ठेकेदार के साथ काम करने के लिए गुजरात के भरुच इलाके की एक फैक्ट्री में गया था। उसके बाद से वहीं पर था।

बताते हैं कि मंगलवार को फैक्ट्री में काम करते वक्त गाटर की चपेट में आकर उसकी हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना ठेकेदार व अन्य साथियों के जरिए परिवार को दी गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार के कुछ सदस्य गुजरात चले गए। घर पर शव आने का इंतजार किया जा रहा है। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक छह भाई, दो बहनों में तीसरे नंबर का था।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत : 21 कैरेट सोने को बताया नकली, बैंक प्रबंधक पर एफआईआर 

संबंधित समाचार