Etawah News : झंडा लेकर जाने के दौरान लोडर में उतरा करंट, एक की मौत, पांच बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत।

इटावा के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में झंडा लेकर जाने के दौरान लोडर में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चे घायल हो गए।

इटावा, अमृत विचार। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में श्रद्धालु झंडा लेकर चढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लोडर में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने एक की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कांशीराम कॉलोनी निवासी राकेश कुमार शर्मा बैंड में काम करता था। बुधवार को मोहल्ले के लोगों को लेकर झंडा चढ़ाने काली वांह मंदिर जा रहे था। इसके लिए उसके परिवार के सभी सदस्य और मोहल्ले के लोग एकत्रित होने लगे। झंडा पर गाने बजाने और नृत्य करने के लिए डीजे भी मंगाया गया था। बच्चे और युवा झंडे लेकर लोडर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ट्रांसफार्मर से लोडर में करंट उतर आया।

जिसमें लोडर में सवार 40 वर्षीय राकेश कुमार शर्मा की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। लोडर में सवार आकाश, कल्लू, अभिनीत, सिद्धार्थ व अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के एक बेटी और एक बेटा है।

परिजनों ने बताया कि मृतक राकेश ने बेटा पैदा होने की मन्नत मांगी थी। तीन साल पहले उसे बेटा पैदा हुआ था। मन्नत पूरी होने पर ही वह झंडा चढ़ाने काली वांह मंादिर जा रहा था। उधर, घटना से पत्नी मालती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू की।

 

संबंधित समाचार