बरेली: सुभाषनगर वीर भट्टी से निकली महर्षि कश्यप की विशाल शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली अमृत विचार। महर्षि कश्यप की जयंती पर सुभाषनगर वीरभट्टी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व बिथरी चैनपुर विधायक डॅाक्टर राधवेंद्र शर्मा रहे। शोभायात्रा निकलने से पहले सभी ने महर्षि कश्यप की पूजा अर्चना की। उसके बाद कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

इस दौरान आंवला सांसद धर्मेंद कश्यप ने बताया कि महर्षि कश्यप की जयंती पर पूरे देश में उनका जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हमें उनके बताए गए सत्मार्ग पर चलना चाहिए। उनकी नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करना हमारा उद्देश्य है। सभी को अपने इतिहास को याद रखना चाहिए, जो व्यक्ति अपना इतिहास याद नहीं रखता उसकी पीढ़ी खत्म हो जाती है। 

वहीं इस अवसर पर बिथरी चैनपुर विधायक डॅाक्टर राधवेंद्र शर्मा ने कहा कि पहले के लोग राजपाठ छोड़कर सन्यासी जीवन अपना लेते थे। समाज के उत्थान के लिए वह इस मार्ग पर चल कर हमें शिक्षा देते थे और हमें दिशा प्रदान करते थे। ऐसे सन्यासियों के बताए मार्ग पर चल कर हम देश का विकास कर सकते है। 

यह भी पढ़ें- बरेली: भतीजे पर फर्जी बैनामा कराने का आरोप, डीएम से की शिकायत

संबंधित समाचार