Hamirpur News : Anti Corruption Team ने पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
हमीरपुर में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार।
हमीरपुर में सदर तहसील में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हमीरपुर, अमृत विचार। सदर तहसील में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
चांदीकला गांव निवासी छत्रपाल सिंह सदर तहसील के सुरौलीबुजुर्ग ग्राम पंचायत में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात है। इस ग्राम पंचायत से जुड़े मजरा बड़ा कछार निवासी किसान रामबाबू से लेखपाल ने जमीनी मामले के काम के बदले पांच हजार की रिश्वत की मांग की थी। जिस पर रामबाबू ने इसकी सूचना बांदा एंटी करप्शन टीम को दी।
बुधवार को बांदा की एंटी करप्शन टीम प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने लेखपाल को किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित किसान की शिकायत पर उन्होंने यह कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही आरोपी का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
