लखनऊ: हैफेड के आलू केंद्रों पर बोहनी तक नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश के सात जिलों में उप्र राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) के खोले गए आलू केंद्रों पर खरीद शून्य हैं। आलू के बढ़े दामों को देखते हुए बोहनी तक होना मुश्किल है। इस बार प्रदेश में पिछले वर्षों की अपेक्षा सबसे अधिक आलू की पैदावार हुई है। 

किसानों को अच्छे दाम देने के लिए हॉफेड ने 10 मार्च को एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, उन्नाव, बरेली व कौशांबी में एक-एक केंद्र खोला था। जहां 650 रुपये प्रति क्विंटल दाम निर्धारित किए गए हैं। खरीद 9 अप्रैल तक की जानी है। लेकिन, अब तक बोहनी तक नहीं हुई है। इस कारण खरीद केंद्र खुलने के उसी दिन बाजार भाव बढ़ गया था। इससे किसान आलू सीधे बाहर बेच रहे हैं। राज्यों के अलावा कई देशों में आलू भेजा जा चुका है। जबकि केंद्रों पर उद्यान विभाग ने नोडल अधिकारी निदेशालय से भेजे हैं।

ये भी पढ़ें - LDA News : लखनऊ विकास प्राधिकरण में शामिल होंगे छूटे 45 गांव, जानिए क्या होगा फायदा

संबंधित समाचार