Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आठ आतंकवादी ढेर, कार्रवाई में एक सैनिक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आतंकवादी ठिकाने पर रात भर चलाए गए अभियान में आठ आतंकवादी मारे गए। कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक की भी मौत हो गई। समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक दक्षिण वजीरिस्तान जिले के शिनवारसाक इलाके में जानकारी के आधार पर एक अभियान (आईबीओ) चलाया गया, जिसमें सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।

 कार्रवाई में एक सैनिक की भी मौत हो गई। बयान के अनुसार, ‘‘ सैनिकों ने प्रभावी ढंग से आतंकवादियों का मुकाबला किया। अभियान में दुर्दान्त आतंकवादी कमांडर जान मुहम्मद उर्फ चारघ सहित आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया।’’ बयान में बताया गया कि वारदात के स्थल से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।

 ये आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने जैसे कृत्यों में शामिल थे। बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मारे गए आतंकवादी किस संगठन के थे, इसका पता लगाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें:- फिनलैंड का NATO में शामिल होना रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, पुतिन की बढ़ी टेंशन

संबंधित समाचार