लखनऊ: मेट्रो में सवारी बढ़ाने को लेकर अगले महीने बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मेट्रो में सवारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर अगले महीने मंडलायुक्त के नेतृत्व में बैठक होगी। बैठक में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिसमें मेट्रो रूट पर चल रहे ऑटो-टेम्पो और सिटी बसों को अन्य रूटों पर शिफ्ट करने के साथ छोटे-छोटे रूटों पर इन वाहनों को …

लखनऊ, अमृत विचार। मेट्रो में सवारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर अगले महीने मंडलायुक्त के नेतृत्व में बैठक होगी। बैठक में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिसमें मेट्रो रूट पर चल रहे ऑटो-टेम्पो और सिटी बसों को अन्य रूटों पर शिफ्ट करने के साथ छोटे-छोटे रूटों पर इन वाहनों को संचालित करने के लिए नए रूट तैयार किए गए हैं।

सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी बताते है कि इस महीने होने वाली बैठक को अगले महीने होगी। बैठक में मेट्रो की ओर से ऑटो-टेम्पो व सिटी बसों के रूट बदलने का प्रस्ताव पर मंथन होगा। प्रस्ताव को लेकर संबंधित विभागों के बीच बैठक में ऑटो-टेम्पो व सिटी बसों के रूट बदलने के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अभी मेट्रो का संचालन बंद है।

29 किमी. सिटी बसों के रूट दो हिस्सों में होगा
शहर में सिटी बसें 29 किलोमीटर के रूट पर संचालित हो रही हैं। ये रूट सरोजनीनगर से चिनहट के बीच आते है। इन रूटों पर संचालित सिटी बसों के बीच में मेट्रो स्टेशन आ रहे है। ऐसी स्थिति में सिटी बसों के रूटों को दो हिस्सों में बांटकर यात्रियों को सिटी बसों के साथ मेट्रो की सुविधा देने की तैयारी है।

संबंधित समाचार