कानपुर: बिना टिकट मिले ही कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी बन बैंठी पूर्व महिला अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर अध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा, जल्द ही कारण बताओ नोटिस देंगे

कानपुर, अमृत विचार। मेयर पद की टिकट को लेकर कांग्रेस में खासी हलचल मची है। शहर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नीलम चौरसिया ने खुद को कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी घोषित करते हुए सोशल मीडिया में पोस्टर जारी कर दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने मामले की जांच कर नीलम चौरसिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।

नीलम चौरसिया तीन बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं। वह कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी ने उन्हें शहर महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था। पर प्रांतीय अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने कुछ समय बाद बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के नीलम चौरसिया को पदमुक्त करके मीना मिश्रा को अध्यक्षी सौंपी थी। फिर मीना मिश्रा को भी हटाकर विमला चौहान को अध्यक्ष बनाया। नीलम का कहना है कि उन्हें कमेटी बनाने का भी मौका नहीं दिया गया।

नीलम का कहना है कि वर्तमान नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी का उनके प्रति सदैव ही उपेक्षित रवैया रहा। उन्होंने बताया कि वह मेयर की दावेदारी को लेकर मिली तो उनसे कहा गया कि यह महंगा चुनाव है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पैसे से ही चुनाव जीता जाता है तो बंदना मिश्रा क्यों हार गयीं? इस अध्यक्ष खामोश रहे। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई मजबूत प्रत्याशी उतारी गयीं तो वह नाम वापसी पर विचार कर सकती हैं। पार्षदी फिर लड़ेंगी। दूसरी तरफ नौशाद आलम मंसूरी का कहना है कि उन्हें नीलम चौरसिया का मेयर प्रत्याशी का पोस्टर जारी होने की खबर है। नौशाद ने बताया कि यह तो संगठन विरोधी गतिविधियां हैं। नीलम चौरसिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - BJP Foundation Day : कानपुर ने दिया था यूपी में भाजपा की मजबूती का आधार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात