डर दिखाओ, वोट पाओ की राजनीति कर रहे कमलनाथ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे 'डर दिखाओ, वोट पाओ' की तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं और इससे कुटिलता जाहिर हो रही है। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कमलनाथ की बात से कुटिलता जाहिर हो रही है। एक तरफ कमलनाथ हनुमानभक्त होने का प्रचार करवाते हैं। दूसरी ओर रोजा इफ्तार में जाके दंगे फसाद की बात करते हैं। वे क्या वहां सबके वोट पाने गए थे। ये डर दिखाओ, वोट पाओ की स्तरहीन राजनीति है।

 इसके साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि प्रदेश में कहां दंगे हो रहे हैं। ये उनकी कुटिलता और बदनीयत है। वे तुष्टिकरण कर वोट पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। कमलनाथ ने पिछले दिनों छिंदवाड़ा के प्रवास के दौरान रोजा इफ्तार के एक कार्यक्रम में कहा था कि अब उन्हें प्रदेश संभालना है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दंगे-फसाद करवा रही है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस बयान पर भाजपा के नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

ये भी पढे़ं- बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी

 

 

संबंधित समाचार