Kanpur Hanuman Jayanti 2023: जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भक्तों ने मनाई हनुमान जयंती, मंदिरों में लगी कतारें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जय श्रीराम जय हनुमान के उद्घोष के साथ गुरुवार को भक्तों ने हनुमान जयंती मनाई गई। शहर के नेहरू नगर, पनकी, रावतपुर, कल्याणपुर, पीरोड आदि स्थित हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजन अर्चन शुरू हो गया। कई जगह भंडारे का तो कई स्थानों पर बूंदी व लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों में आयोजकों ने हवन भी कराया। इस मौके पर आसपास के हनुमान भक्तों ने शामिल होकर हवन में आहुति दी। 

38 (33)

हनुमान जयंती पर भगवा ध्वज के साथ लोग घर से निकले। आसपास के हनुमान मंदिरों में जाकर पूजन किया और ध्वज को घरों में स्थापित किया। पनकी हनुमान मंदिर, जीटी रोड स्थित कोकोकोला क्रासिंग स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर विशेष रूप से सजाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही भक्तों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। यहां व्यापारियों व मंदिर प्रतिनिधियों द्वारा भंडारे का भी प्रबंध किया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का टाटा लगा रहा। हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रीराम के जयकारे के साथ श्रद्धालु लंबी लंबी कतारों में लगे रहे।

ये भी पढ़ें -हरदोई में धूमधाम से हुआ हनुमान जन्मोत्सव, सोहर गीत गाकर दी गई बधाइयां 

संबंधित समाचार