बरेली के युवक की मिलक में सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली के युवकों की बाइक रामपुर के मिलक में टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल भेजा है। मृतक के परिजनों …

बरेली,अमृत विचार। बरेली के युवकों की बाइक रामपुर के मिलक में टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल भेजा है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

कोतवाली के बिहारीपुर के 203 करोलान निवासी तैमूर (22 वर्ष) मोहल्ले के अपने दोस्त शुहेबउद्दीन (30 वर्ष) के साथ बुधवार को किसी काम से मुरादाबाद जा रहा था। सुबह नौ बजे रास्ते में मिलक के पास मोंगा ढाबा के सामने उनकी बाइक आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में तैमूर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शुहेबुद्दीन की मौत हो गई।

मिलक की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं तैमूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। मिलक पुलिस के अनुसार बाइक तेज गति में थी। ओवरटेक करते समय हादसा हुआ है।

संबंधित समाचार