बरेली: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ टशन दिखाना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इन दिनों सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा अंजाने में टशन दिखाने के कारण अवैध तमंचे के साथ फोटो व वीडियो वायरल करने का चलन चल पड़ा है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता उनका यह कारनामा सोशल मीडिया पर पड़ने के बाद उन पर कार्यवाही हो सकती है।

ऐसे ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो को डाल दिया और वह फोटो वायरल हो गया। आंवला पुलिस ने उसे सिरौली के पिपरिया तिराहे के पास से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहित पुत्र बृजपाल निवासी गुलड़िया बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- UP : 3 जेलों के बदले गए जेलर, विपिन कुमार मिश्रा वरिष्ठ जेल अधीक्षक को केंद्रीय कारागार-2 बरेली में मिली तैनाती

संबंधित समाचार