अयोध्या: स्मैक की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की बीकापुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक के कारोबार में शामिल एक युवक को बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया है। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की बीकापुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक के कारोबार में शामिल एक युवक को बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया है।

बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीकापुर कोतवाली पुलिस ने जलालपुर क्रासिग के पास से विशाल कुमार तिवारी उर्फ मोनू तिवारी निवासी अलीपुर खजुरी थाना इनायतनगर को पकड़ा है। तलाशी में विशाल उर्फ मोनू के कब्जे से 130 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

पकड़ा गया युवक इसके पूर्व भी बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में 3 बार स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है। जिसका कोतवाली बीकापुर में मुकदमा पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि आज भी बीकापुर कोतवाली पुलिस ने मोनू तिवारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया है।

संबंधित समाचार