बरेली: 10 हजार आबादी ने झेला बिजली संकट, 3 घंटे डीडीपुरम तो रामपुर गार्डन के सभी फीडर रहे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को लगभग 10 हजार लोगों ने बिजली संकट झेला। स्मार्ट सिटी के काम के चलते डीडीपुरम और रामपुर गार्डन के सभी फीडर तीन घंटे बंद रहे। किला और सुभाषनगर इलाके में बिजली कटौती की गई।

सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र से पोषित फीडर ,बेसू वन , बेसू टू, हेलन रोड, हेड पोस्ट आफिस, स्टेशन रोड फीडर, सिविल लाइंस विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर कमल टॉकीज और 33 केवी रामपुर बाग व 33 केवी डीडीपुरम विद्युत उप केंद्र से पोषित सभी फीडर पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।

सुभाषनगर उपकेंद्र के शांति बिहार, गणेशनगर, तिलक कॉलोनी, मढ़ीनाथ और बदायूं रोड समेत अन्य जगह पर ट्रिपिंग और कटौती की समस्या रही। किला उपकेंद्र से जुड़े बाकरगंज, कटघर, लीचीबाग, स्वालेनगर, हुसैन बाग में लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे। नकटिया और मोहनपुर आदि स्थानों पर भी दो से तीन घंटे बिजली कटौती की गई।

यह भी पढ़ें- बरेली में ठगों का आतंक: बुजुर्ग का ATM बदलकर निकाले 59500 रुपये, विधवा के खाते से उड़ाए 33 हजार

संबंधित समाचार