Good Friday : केजीएमयू में नहीं होगा अवकाश, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में बंद रहेंगी ओपीडी सेवायें

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। कल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे है। जिसके चलते राजधानी के तीन बड़े चिकित्सा संस्थानों में से एसजीपीजीआई और डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में ओपीडी सेवायें बंद रहेगीं। जबकि केजीएमयू यानी की किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में  OPD सेवाएं निर्बाध रूप से चलेंगी। इतना ही नहीं इस दिन केजीएमयू में चिकित्सक सर्जरी भी करेंगे।

दरअसल, गुड फ्राइडे पर  राजपत्रित अवकाश के चलते संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में सात अप्रैल को अवकाश रहेगा। इसी तरह लोहिया संस्थान में भी अवकाश बताया जा रहा है। इन दोनों संस्थानों में ओपीडी सेवायें बंद रहेंगी। जबकि इमरजेंसी सेवायें पूर्ण रूप से संचालित रहेंगी। वहीं केजीएमयू में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है।

केजीएमयू में अवकाश नहीं रहेगा। केजीएमयू में ओपीडी समेत अन्य सेवायें पहले की तरह संचालित होगी। वहीं राजधानी बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु और बीआरडी समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी सेवायें चलती रहेंगी। 

यह भी पढ़ें : केजीएमयू : आंख, दांत और नाक निर्माण की नई तकनीक पर जानकारियां साझा करने राजधानी में जुटेंगे विशेषज्ञ

संबंधित समाचार